Post Page Advertisement [Top]


प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिर भी राहत की बात यह है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा इससे बेहतर है। पिछले 24 घंटे में अम्बाला में एक, फरीदाबाद में तीन, नूंह में चार, पलवल में छह मरीजों के ठीक होने के साथ ही अस्पताल से घर लौटने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है। करीब 45.45 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, पलवल में चार, सोनीपत में तीन, नूंह-अम्बाला में एक-एक केस पॉजिटिव आया है। अब तक कुल 235 मरीज मिल चुके हैं। नए मरीजों में अम्बाला की नर्स भी शामिल है। इस समय अस्पताल में 132 लोग भर्ती हैं। इनमें करीब 120 जमाती हैं। राहत की बात यह भी है कि सात जिलों में पिछले 14 दिनों में एक भी नया केस सामने नहीं आया है।
इनमें भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर शामिल हैंं। यहां अभी कोई केस भी नहीं है। जबकि करनाल में भी दो सप्ताह से कोई नया मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। यहां अभी एक का इलाज चल रहा है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि 15-20 मरीजों को छोड़ दिया जाए तो 100 में से बाकी मरीज सरकारी अस्पताल में ही इलाज कराकर लौटे हैं। बड़ी बात यह भी है कि कोरोना मरीजों को जल्द ट्रेस किया गया। इससे अब तक सिर्फ एक मरीज को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है। किसी को भी आईसीयू या वेंटीलेटर की आवश्यकता नहीं हुई।
अम्बाला. 73 व 71 साल के बुजुर्ग हुए स्वस्थ
अम्बाला में जो तीन मरीज ठीक हुए, उनमें 73 साल का एक जमाती और 71 साल की एक महिला शामिल है। महिला और जमाती को 7 दिन में ही छुट्टी मिल गई। जबकि पंजाब के युवक की उम्र 22 साल थी। उसे 18 दिन आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।
सिरसा. 6-8 साल के भाई बहन 14 दिन में जीते
सिरसा में संक्रमण को हराने वालों में छह और आठ साल के भाई-बहन हैं, जिन्हें मां से संक्रमण हुआ था। 14 दिन में इन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई। इसके दो दिन बाद मां को भी अस्पताल से घर भेज दिया गया।
पलवल. नेवी में चीफ इंजीनियर रहे 68 साल के देशराज बने फाइटर
68 वर्षीय देशराज मंगला मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने कहा कि मैं बुजुर्ग हूं तो क्या हुआ…हिम्मत नहीं हारी और डॉक्टर के सहयोग पर कोरोना को हराकर घर लौटा हूं। दुबई से लौटने के बाद बीमारी का पता लगा था।
इन जिलों में 14 दिन से कोई केस नहीं आया
राज्य में छह जिलों मे 14 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया है। जो कोरोना पॉजिटिव मिले थे, वे भी ठीक हाे गए हैं। ऐसे में ये जिले ग्रीन कैटिगिरी में शामिल हो जाएंगे। इनमें भिवानी में 2, चरखी दादरी, फतेहाबाद में मिले एक-एक मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि रोहतक के मरीज की मौत हो चुकी है। इसके अलावा यमुनानगर में तीन और सिरसा में चार मरीज मिले थे। ये भी ठीक हो चुके हैं। करनाल में भी दो सप्ताह से कोई केस नहीं मिला है। हालांकि यहां पर छह में से पांच ठीक हुए हैं। एक मरीज का अभी इलाज चल रहा है।
24 घंटे का अपडेट
पिछले 24 घंटे में 945 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1570 के सैंपल लिए गए हैं। 336 लोगों को सर्विलांस पर लिया गया है। राज्य में फिलहाल कुल 14052 ने सर्विलांस पर हैं, जबकि 15138 ने यह समय पूरा कर लिया है।
प्रदेश मेंकल से खुलेंगे सरकारी कार्यालय
सोमवार से प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को खोल दिया जाएगा। ए और बी ग्रेड के सभी अधिकारी-कर्मचारी दफ्तर आएंगे। ग्रुप-बी और डी के कर्मचारियों की उपस्थिति 33 फीसदी रहेगी, जो साप्ताहिक रोस्टर प्रणाली के तहत तय की जाएगी। इसे लेकर मुख्य सचिव की ओर से सभी एचओडी को आदेश जारी किए गए हैं। कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अधिकारी और कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य रहेगा।
हालांकि चंडीगढ़ में बने प्रदेश सरकार के उच्चाधिकारियों के कार्यालयों में परेशानी आ सकती है, क्योंकि यहां चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार ही कार्यालय खोलने या बंद रखने का निर्णय होगा। हालांकि पंचकूला में प्रदेश स्तर के काफी कार्यालय हैं, ऐसे में यहां से काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। संभावना है कि सीनियर अधिकारी इन कार्यालयों से भी काम करें।
आज तक की स्थिति
29190
लोग कुल हो चुके हैं सर्विलांस।
15138 लोगों का हो चुका सर्विलांस का समय पूरा।
14052 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
10454 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
8093 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
218 हो चुकी है पॉजिटिव केसों की संख्या।
2143 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।




14 more cured in the state, hundred prisoners defeated Corona, nine new people including nurses got positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zddmEt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

| Designed by Colorlib