Post Page Advertisement [Top]

होम मेड मास्क / विद्या बालन ने ब्लाउज पीस और रबर बैंड से बनाया होम मेड मास्क, बोलीं- 'कोरोना से बचने लिए मास्क अहम'

दैनिक भास्कर

Apr 19, 2020, 02:48 PM IST
मुंबई. कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के साथ ही पूरे देश में मास्क और सेनिटाइजर की कमी आ गई है। जिसके चलते बाजारों में भी मास्क खत्म होते जा रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस विद्या बालन अपने फैंस को घर पर ही मास्क बनाना सिखा रही हैं। विद्या ने काफी आसान तरीके से बिना सिलाई के मास्क तैयार किया है जिसका ट्यूटोरियल उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
हाल ही में विद्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया है। इसमें विद्या ब्लाउज पीस और रबर बैंड के इस्तेमाल से मास्क तैयार कर रही है। इसमें उन्होंने कहा, 'कोरोना से बचने के लिए एक अहम चीज है मास्क। पर ना सिर्फ अपने देश में बल्कि दुनियाभर में मास्क की बहुत कमी है। पर जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आप घर पर ही मास्क तैयार कर सकते हैं। कोई भी कपड़ा ले लीजिए। आज में एक ब्लाउज पीस का इस्तेमाल करने वाली हूं'।

आज में एक ब्लाउज पीस का इस्तेमाल करने वाली हूं'।

इस वीडियो को शेयर करते हुए विद्या ने लिखा, 'अपना देश अपना मास्क। होम मेड मास्क। एक पूरानी साड़ी को काटकर बहुत सारे मास्क बन सकते हैं'। विद्या की इस वीडियो पर उनके इंडस्ट्री के दोस्त भी काफी सराहना कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

| Designed by Colorlib