शुक्रवार को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। हल्की बूंदाबांदी होने के बाद आमजन को कुछ हद तक गर्मी से निजात मिली। तापमान में छह डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। जोकि गुरुवार को 37 डिग्री था। सप्ताहभर तापमान ऐसे ही रहेगा। शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों की गेहूं की फसल पक कर तैयार है।
कुछ किसानों ने गेहूं कटाई शुरू कर दी है, लेकिन बारिश हाेने के कारण किसानों काे गेहूं कटाई का कार्य रोका। मौसम विशेषज्ञों ने 20 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की बात कहीं है। इसके चलते किसानों को गेहूं की चिंता सताने लगी है। किसान राजकुमार, प्रदीप, हरकेश ने कहा कि इस बार किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते एक तरफ तो किसानों को गेहूं कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे वहीं अब कम्बाइन से गेहूं कटाई शुरू की थी अब बारिश गेहूं कटाई में खलल देगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:
Post a Comment