Post Page Advertisement [Top]

कोरोना वायरस की शुरूआत के दौरान हरियाणा के बहुत से लोग विदेशों से लौटे थे लेकिन इनमें से 339 लोग गायब हो गए हैं, जो पुलिस को नहीं मिले हैं। अब राज्य सरकार की तरफ से इन लापता लोगों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। इन लोगों की तलाश के लिए अब तक चलाए गए कई अभियान फेल हो चुके हैं।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार चार अप्रैल तक हरियाणा में कुल 8034 विदेशी नागरिक आए। जिनमें से 7695 नागरिकों को पुलिस ने तलाश कर लिया। इनमें से बहुत से तो ऐसे थे जो अपने स्तर पर की होम क्वारैंटाइन हो गए जबकि 5937 को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद होम क्वारैंटाइन अथवा हेल्थ क्वारैंटाइन किया गया।

वर्तमान में 339 लोग ऐसे हैं जिनके बारे में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के अनुसार विदेश से लौटे उन यात्रियों का पता लगाया जा रहा है, जो लापता हैं। कुछ लोगों ने गलत पते पर पासपोर्ट बनवाए हैं। इंटर स्टेट बार्डर पर स्थाई नाके लगाए गए हैं ताकि दूसरे राज्यों के लोग यहां एंट्री न कर सकें। पंजाब में बड़ी संख्या में एनआरआई लापता हैं, जो हरियाणा में घुसने की कोशिश कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर में नाकाबंदी किए खड़े पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cvrW8r
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

| Designed by Colorlib