स्टेट हाईवे 32 पर गांव बिज्जुवाली व केहर वाला के बीच एक कार और ट्रैक्टर ट्राॅली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। स्टेट हाईवे पर डबवाली की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार सामने आ रहे ईंट भट्टे की ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई।
कार चालक 30 वर्षीय बंसी लाल सुथार और 35 वर्षीय कृष्ण लाल मिस्त्री निवासी गांव मतुवाला की मौके पर ही मौत चुकी थी। मतुवाला निवासी भागीरथ ने अस्पताल में पहुंचने पर दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक मुन्ना वाली निवासी 50 वर्षीय जसवीर सिंह के पैरों में फ्रैक्चर होने से रेफर कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ckdy30
via IFTTT

No comments:
Post a Comment