Post Page Advertisement [Top]


पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट हरियाणा के लिए बड़ा सुकून वाला आंकड़ा लेकर आई है, क्योंकि 37 लोग इस अवधि में ठीक हुए हैं। जबकि, सोनीपत में दो और दो मरीज पंचकूला में सामने आए हैं। 37 लोगों समेत राज्स में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 141 पर पहुंच गई है। अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में अस्पतालों में इलाज करा रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 114 रह गई है। 17 मार्च से अब तक राज्य में 255 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रदेश में ठीक होने वालों का प्रतिशत 55.50 हो गया है, जो संभवत: प्रदेश में अन्य किसी भी बड़े राज्यों से बेहतर है।
अम्बाला में तीन, गुड़गांव में 9 मरीज ठीक हुए
24 घंटे में जो मरीज ठीक हुए हैं, उनमें अम्बाला में तीन, गुड़गांव में 9, नूंह में 15, पलवल में 6, फरीदाबाद में 9 और जींद व सोनीपत में एक-एक हैं। राहत की बात यह भी है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में ही 3430 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। नूंह, गुड़गांव, पलवल व फरीदाबाद में 66% से अिधक मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह बड़ी राहत की बात है। कुछ दिनों से जितने ठीक हो रहे थे, उतने नए केस सामने आ रहे थे। हमारे यहां 11 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हो चुकी है। घर-घर स्क्रीनिंग हो रही है। उधर, पंजाब के जालंधर में मकदूमपूरा निवासी 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे वहां कुल मामले 246 हो गए हैं।
10 जिलों में एक भी केस नहीं
राज्य में सात जिले कोरोनामुक्त हो गए हैं। जबकि तीन जिलों में अभी तक एक भी केस नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल राज्य में 10 जिले ऐसे हैं, जहां कोई केस नहीं है। इनमें रेवाड़ी, गुड़गांव व झज्जर के अलावा चरखी दादरी, जींद, करनाल, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर शामिल है।
एक्टिव 84% मरीज 5 जिलों में
राज्य में फिलहाल 113 केस रह गए हैं। इनमें 84 फीसदी से ज्यादा केस सिर्फ पांच जिलों में हैं। इनमें नूंह में 34, फरीदाबाद में 20, पलवल में 11, पंचकूला में 16 व गुड़गांव में 10 मरीज हैं।

सात जिलों में 16 फीसदी हैं मरीज
16% मरीज सात जिलों में हैं। इनमें अंबाला में 5, सोनीपत में 6, कैथल व कुरुक्षेत्र में 2-2 व भिवानी, हिसार व पानीपत में 1-1 केस हैं।
24 घंटे का अपडेट
प्रदेश में 2045 नए लोगों को सर्विलांस पर लिया गया। 1214 लोगों ने अपना सर्विलांस का समय पूरा किया है। जबकि 3400 लोगों को सैंपल लिए हैं।
आज तक की स्थिति
31235
लोग कुल हो चुके हैं सर्विलांस।
16352 लोगों का हो चुका सर्विलांस का समय पूरा।
14883 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
13894 लिए गए हैं सैंपल।
11523 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
चार मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट दूसरी टेस्टिंग में निगेटिव आई
गुड़गांव की जिस एसएलआर लैब की रिपोर्ट में मरीजों को पॉजिटिव बताया गय, वे दूसरी जगह जांच में निगेटिव आए हैं। लैब को आईसीएमआर ने टेस्टिंग की अनुमति दी थी। इस लैब में ही अम्बाला की नर्स की जांच हुई तो उसे पॉजिटिव बताया गया। पर रोहतक पीजीआई और खानपुर मेडिकल कॉलेज में जांच कराई तो दोनो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
जबकि, शहजादपुर के तीन मरीजों के सैंपल की जांच में भी इस लैब ने रिपोर्ट पॉजिटिव बताई, जबकि इसके बाद एक जांच में इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस लैब पर रोक लगाए जाने के बाद विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा को जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राइवेट लैब प्रति जांच 4500 रु. ले रही है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Improvement rate in Haryana, 141 corrected in 255, 37 homes returned in a single day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34ORQSe
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

| Designed by Colorlib